
एटा- जनपदीय पुलिस को मिली सफलता, दो अभियुक्त अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, 65 अवैध क्वार्टर देशी शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
1- दिनाँक 03.02.2021 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त विपिन पुत्र अतर सिंह निवासी गांव नगला गजपति थाना जैथरा को ग्राम सिमरई से थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा 45 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 08/2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानस्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
2- दिनाँक 03.02.2021 को थाना निधौली कला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त शिव कुमार पुत्र बलदेव निवासी ग्राम नगला गोदी थाना निधौली कलां एटा को ग्राम कासिमपुर से समय 20 क्वार्टर देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौलीकला पर मु0अ0सं0 14/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।