
एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, अवागढ़ थाना क्षेत्र में अपने भाई पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाला अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस व एक मोटरसाइकिल के साथ 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत *मुअसं- 32/21 धारा 307, 504 भादंवि* में फरार चल रहे अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 03.02.2021 को थाना अवागढ़ पर वादिया श्रीमती विरमा देवी पत्नी स्वर्गीय राजपाल सिंह निवासी वीरनगर थाना अवागढ़ द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनाँक 03.02.2021 को वादिया का पुत्र सुरेश शराब पीता है तथा जिसका दिमागी संतुलन सही नहीं है इसी वजह से सुरेश ने दिनांक 03.02.2021 को शाम के समय अपने मझले भाई महेश चंद्र के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया है, जिसमें महेशचंद्र बाल-बाल बचा है। इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर *मुअसं:-32/21 धारा 307, 504 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अवागढ़ को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.02.2021 को रात्रि में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे अभियुक्त सुरेश को ग्राम वीरनगर में खेतों के पास से समय करीब 01.30 बजे एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तीन 315 बोर व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- सुरेश पुत्र स्वर्गीय राजपाल सिंह निवासी वीरनगर थाना अवागढ़ जनपद एटा।
बरामदगी
1- एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तीन 315 बोर।
2- एक मोटरसाइकिल एच.एफ डीलक्स।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल :-
1- उ.नि. सुखनंदन सिंह
2- मु.आरक्षी असित कुमार
3- आरक्षी कौशल कुमार
4- आरक्षी चालक सुनील कुमार।