भव्यता के साथ मनाया जाएगा चौरीचौरा शताब्दी समारोह

कासगंज।भव्यता के साथ मनाया जाएगा चौरीचौरा शताब्दी समारोह,वन्दे मातरम् का होगा, सामूहिक गायन, गिनीज बुक में दर्ज होगा, विश्व रिकॉर्ड!
आज यहाँ कलैक्टरेट कारयालय पर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा, कि 04, फरवरी को शासन के निर्देश के अनुरूप चौरीचौरा शताब्दी समारोह को विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले, और सेल्यूट की मुद्रा में वन्दे मातरम् का प्रथम छन्द गाते हुए व्यक्ति गत वीडियो अपलोड करें, गिनीज बुक की वेबसाइट 04,फर० को दोपहर, 12 बजे तक खुली रहेगी!
उन्होंने बताया कि चौरीचौरा शताब्दी समारोह शासन के निर्देश के अनुरूप 04,फर0 2021 से 04, फरवरी 2022 तक मनाया जाएगा, कार्य क्रम, कासगंज ब्लॉक परिसर में, जनपद के प्रभारी मंत्री/प्रदेश के वन एवं परयावरण मंत्री अनिल शर्मा की अध्यक्षता में, जन प्रतिनिधि यों की उपस्थिति में प्रातः 10ब जे आयोजित किया जायेगा, यह कार्य क्रम सभी शहीदों के स्मारकों, शिक्षण संस्थानों में वन्दे मातरम् गायन के साथ आयोजित किया जायेगा!
प्रभारी मंत्री द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा, 8-30 बजे ग्रामों, विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी, सायंकाल5-30 से 06 बजे के बीच पुलिस बैन्ड द्वारा राष्ट्र धुन प्रस्तुत की जायगी, पूरवान्ह 11 बजे प्रधानमंत्री द्वारा चौरीचौरा शताब्दी समारोह का सजीव प्रसारण एल ईडी वैन द्वारा किया जायेगा जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए वन्दे मातरम् अभियान से जुड़े!
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित थे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks