मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत श्यामगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन-रिपोर्ट, मोहित महेश्वरी 

*मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत श्यामगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
बरेली 3 फरवरी। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत उपनिदेशक महिला कल्याण /जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा जनपद में महिलाओं व बच्चों की तस्करी तथा   बलपूर्वक भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के विषय में जानकारी, विशेष परामर्शदाताओं द्वारा तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन हेतु विशेषज्ञ परामर्शदाताओं द्वारा घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं, पॉक्सो, अनाथ, परित्यक्त, लावारिश, दहेज से पीड़ित महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक थीम पर काउन्सलिंग के सम्बन्ध में एवं बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं 181-महिला हेल्प लाइन नम्बर, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।
वन स्टॉप सेंटर की टीम के द्वारा श्यामगंज के पास मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना, सुरक्षा शपथ तथा उनके प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा तथा सपोर्ट हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया एवं मुख्य हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks