धान खरीद में 2,04,438 किसानों से धान क्रय किया-रिपोर्ट,तकी रज़ा

धान खरीद में 2,04,438 किसानों से धान क्रय किया गया*
बरेली 3 फरवरी। सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी श्री राममूर्ति वर्मा ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत बरेली मण्डल में धान खरीद दिनांक 1 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ होकर दिनांक 31 जनवरी 2021 को समाप्त हो गई है। शासन द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य धान कॉमन 1868 रूपया प्रति कुन्टल तथा धान ग्रेड ’ए’ 1888 रूपया प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया था।
     उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बरेली मण्डल हेतु धान क्रय का लक्ष्य 9,00,000 मी.टन निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 204438 कृषकों से कुल 10,54,025.74 मी.टन धान खरीद की गयी, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 117.11 प्रतिशत है। जनपद बरेली में निर्धारित लक्ष्य 1,75,000 मी.टन के सापेक्ष 2,37,539.20 मी.टन (135.70 प्रतिशत), जनपद बदायूं में निर्धारित लक्ष्य 25,000 मी.टन के सापेक्ष 29,177.80 मी.टन (116.7 प्रतिशत), जनपद पीलीभीत में निर्धारित लक्ष्य 3,25,000 मी.टन के सापेक्ष 3,40,378.8 मी.टन (104.70 प्रतिशत) तथा जनपद शाहजहांपुर में निर्धारित लक्ष्य 3,75,000 मी.टन के सापेक्ष 4,46,929.94 मी.टन (119.20 प्रतिशत) धान खरीद की गयी। इस खरीद सत्र में कुल 2,04,438 किसानों से धान क्रय किया गया है, जबकि गतवर्ष इसी अवधि तक मात्र 1,14,886 किसानों से धान क्रय किया गया था। इस प्रकार गतवर्ष के सापेक्ष 89,552 अधिक किसानों को मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत लाभान्वित किया गया।
उन्होंने बताया कृषकों से क्रय धान के सापेक्ष देय धनराशि 1968.93 करोड़ में से अब तक 1872.77 करोड़ का भुगतान कृषकों को किया गया है, जोकि 95.1 प्रतिशत है। जनपद बरेली में 95.1 प्रतिशत, जनपद बदायूं में 95.7 प्रतिशत, जनपद पीलीभीत में 94.8 प्रतिशत तथा जनपद शाहजहांपुर में 95.1 प्रतिशत कृषकों को भुगतान किया जा चुका है। कृषकों के भुगतान की दैनिक रूप से समीक्षा कर कृषकों का अवशेष भुगतान सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जा रहा ह

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks