उत्तर प्रदेश सरकार विफल हो गई है:- अजय कुमार लल्लु

उत्तर प्रदेश सरकार विफल हो गई है:- अजय कुमार लल्लु

गाजियाबाद
संगठन सर्जन अभियान के तहत आज मुरादनगर के रावली कला में किसान सभा का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और ब्लाक अध्यक्ष सोनू त्यागी ने किया। किसान सभा में हजारों किसान, युवा मजदूर और महिलाओं उपस्थित हूए। सभा को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लु जी ने संबोधित किया, अपने संबोधन में अजय कुमार लल्लु ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है, प्रदेश में हत्याएं, बलात्कार अपहरण डकेती हो रही है। व्यापारियों का अपहरण किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पुलिस अपहरण कर रही है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है,गन्ने का बकाया प्र्रदेश सरकार किसानों को नहीं दे रही है, प्र्रदेश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है, प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है।अजय कुमार लल्लु ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नही हे, गुजरात से एक अधिकारी को लाकर विधान परिषद का सदस्य बना दिया जाता है क्या भारतीय जनता पार्टी पर प्रदेश में नेता नहीं है। अपने संबोधन के अंत में अजय कुमार लल्लु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठ सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी की नितियों और कार्यक्रमों को घर पहुंचाने का काम कर रही है और उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के पास पहुंचा रही है
किसान पंचायत सभा का संचालन जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने किया। सभा को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।
किसान पंचायत ऐतिहासिक सभा में गाजियाबाद जनपद के सभी विधानसभाओं से पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों ने भाग लिया।

सभा में प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, गाजियाबाद जिला प्रभारी राजेंद्र अवाना,पुर्व मंत्री सतीश शर्मा,यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, पूर्व संगठन मंत्री नरेंद्र राठी, पूर्व विधायक गजराज सिंह,जिला उपाध्यक्ष अमोल वसिष्ठ, जिला प्रवक्ता सलीम सैफी, गोतमबुद्ध नगर के पूर्व जिला अध्यक्ष महेन्द्र नागर, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा,जिला उपाध्यक्ष मोहमद हनीफ चीनी, पीसीसी सदस्य आसिफ़ सैफी, पीसीसी सदस्य बबली नागर, पीसीसी सदस्य वीर सिंह चौधरी, पीसीसी सदस्य पूर्व महापौर प्रत्याशी लालमन सिंह, पीसीसी सदस्य राजा राम भारती, पार्षद माया देवी, पार्षद मनोज चौधरी,
किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, मोदी नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशिष शर्मा, एआईसीसी सदस्य प्रदीप कंसल,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष वी के अगिनहोत्री,विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रजनी कान्त राजू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष यामीन मलिक, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष विजयपाल सिंह,जिला महासचिव अजय सिंह, नरेंद्र शर्मा, जिला महासचिव दिनेश प्रताप सिंह, खोडा नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, अधिवक्ता अशोक सिंह, जिला सचिव उमेश त्यागी,जिला सचिव शिवदत्त अधाना, जिला सचिव हुमायूं बेग, रामदयाल, शंकर ठाकुर,एस एन राय, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गेहरा, अरुण कुमार त्यागी ब्लाक अध्यक्ष मुरादनगर,डा बाबू राम आर्य, लोनी नगर अध्यक्ष नूर हसन भाटी, मुरादनगर अध्यक्ष मौ रुखसाद मलिक, जिला महासचिव रुपेश त्यागी , जिला सचिव नईम खान, जिला उपाध्यक्ष हाजी रियासत अली, जिला महासचिव आसमोहमद मलिक, राकेश पाल, जिला महासचिव राम प्रकाश कश्यप,राघव झा, जाकिर लोनी, चौधरी समशुदीन त्यागी, सलीम अहमद लोनी,वसीम लोनी, लेखराज त्यागी, रुपेश सिंह मावी,ब्लाक अध्यक्ष लोनी जुल्फिकार त्यागी,न्याय पंचायत अध्यक्ष चिरोडी अजित सिंह, जिला महासचिव मुकेश कशाना, मुकेश शर्मा, नरेंद्र त्यागी उर्फ स्वामी जी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks