
नुमाईश के उद्धघाटन से पूर्व डीएम ने सीडीओ व अधीनस्थ अधिकारियों के साथ की दरबार हाल मंदिर में की पूजा अर्चना।
अलीगढ़।गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव) के उद्घाटन से पूर्व बुधवार को दरबार हॉल स्थिति मंदिर में डीएम अलीगढ़ श्री चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ अनुनय झा व एडीएम सिटी राकेश मालपाणी,एडीएम वित्त श्री विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनीत कुमार सिंह, तहसीलदार कोल श्री संतोष कुमार व नुमाईश बाबू श्री पीयूष साराभाई ने संयुक्त रूप से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तथा भगवान से नुमाइश को सफल बनाने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर श्री हेमंत जैन,श्री अर्पित शर्मा, श्री रचित बशिष्ठ व नुमाईश कार्यकारणी से श्री पंकज धीरज,विष्णु कुमार बंटी आदि मौजूद रहे।