डीएम ने चौरी चौरा शताब्दी महोत्सब को दृष्टिगत अधिकारियों के साथ की बैठक

डीएम ने चौरी चौरा शताब्दी महोत्सब को दृष्टिगत अधिकारियों के साथ की बैठक

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव जनपद में पूर्ण भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाएगा

एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कलेक्ट्रेट सभागार में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में एसएसपी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव 04 फरवरी 2021 को जनपद के प्रमुख शहीद स्मारक स्थलों पर पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जायेगा। चौरी-चौरा महोत्सव 04 फरवरी 2021 से प्रारम्भ होकर 04 फरवरी 2022 तक की अवधि में विभिन्न तिथियों में आयोजन किया जायेगा। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह वर्षभर स्वतंत्रता संग्राम तथा देशभक्ति पर आधारित महत्वपूर्ण तिथियों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में एसएसपी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, प्राचार्य डायट जितेन्द्र सिंह, डीआईओएस मिथलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks