अलीगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत, एक और पॉजिटिव मिला, आंकड़ा 44 पर पहुंचा

अलीगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत, एक और पॉजिटिव मिला, आंकड़ा 44 पर पहुंचा

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के रेड जोन अलीगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दूसरी मौत हो गई। मृतक हॉटस्पॉट क्षेत्र उस्मान पाड़ा की रहने वाली थी। इसके अलावा एक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह सराय हकीम की रहने वाली है। अब तक कुल दो मरीजों की मौत हो चुकी है और पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 44 पर पहुंच गया है।

मात्र 12 ही सैंपल हुए, मिली एक ही रिपोर्ट

अलीगढ़ में कोरोना वायरस का प्रकोप कम हो गया है या कुछ और ही बात है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ज्यादा अलर्ट नहीं दिखा। एक तरफ लॉकडाउन-3 में जनता को कई तरह की छूट दी गई, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने पूरे दिन में मात्र 12 सैंपल ही लिए। मेडिकल कॉलेज से भी मात्र एक मरीज की रिपोर्ट आई, जो निगेटिव थी। जबकि, 100 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। यह स्थिति हैरान करने वाली है। क्योंकि पिछले कुछ समय से एक के बाद एक पॉजिटिव मरीज निकल रहे थे। तब, सैंपल भी खूब लिए गए।
अब तक कोरोना से दो मरे

बता दें कि जनपद में 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। दो की मृत्यु हो चुकी है। दो ठीक होकर घर जा चुके हैं। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नौ मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।मंगलवार को एक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह सराय हकीम की रहने वाली है। इससे पहले रसलगंज में मिली पॉजिटिव महिला के संपर्क रही थी। अब तक कुल दो मरीजों की मौत हो चुकी है और पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 44 पर पहुंच गया है।एसीएमओ व कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि जनपद में वायरस समुदाय में नहीं फैल पाया है। कंट्रोल रूप से भी संदिग्ध मरीजों की सूचनाएं प्राप्त नहीं हुई। 1566 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण भी हुआ, इसमें भी कोई बीमार या संदिग्ध नहीं पाया गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks