
भेल संयुक्त संघर्ष समिति झांसी के द्वारा राष्ट्रपति महोदय को भेजा ज्ञापन ।आज बीएचएल के संयुक्त केंद्रीय श्रमिक ट्रेड यूनियन एवं स्वतंत्र यूनियन द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं तीनों कानूनों को वापिस लिए जाने की मांग की।तथा के विनिवेशीकरण के खिलाफ एवं बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया जिसमें यूनियन द्वारा मांग की गई की किसान विरोधी तीनों कृषि कानून किसान हित में नहीं है। आंदोलन कर रहे किसानों मजदूरों छात्रों नौजवानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। उनके ऊपर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं ।
।किसानों की फसल का उत्पादन समर्थन मूल्य एमएसपी दिलाए जाने की गारंटी दी जाए ।दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है ।डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम कम किए जाएं बीएचएल का विनिवेशीकरण रोका जाए। इस दौरान महामंत्री कृष्णा सिंह इंटक ख्यालीराम अनार सिंह विजय गुप्ता सगीर अहमद विकास गुप्ता उमेश प्रजापति नीलेश लोधी वाईएस राठौर एचएमएस महामंत्री सीटू के अलावा ज्ञापन में न्याय अधिकार चौपाल के अध्यक्ष बीएल भास्कर ,साकेत सेन ब्लॉक अध्यक्ष ,गिरजा शंकर राय मीडिया सेल अनिल कुमार शर्मा , चन्द्रभान आदिम संतोष राज वर्मा बी,के वर्माभी उपस्थित रहे। न्याय अधिकार चौपाल के अध्यक्ष बी,एल, भास्कर ने बढ़ती हुई महंगाई को रोकने की मांग की उन्होंने कहा इसके पूर्व भी केंद्र व सरकारों से महंगाई रोकने की मांग कर चुके है।