मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत नवाबगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
बरेली 2 फरवरी। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत उपनिदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा नवाबगंज तहसील दिवस में प्रतिभाग कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत, महिलाओं व बच्चों की तस्करी तथा बलपूर्वक भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के विषय में जानकारी, विशेष परामर्शदाताओं द्वारा तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन हेतु विशेषज्ञ परामर्शदाताओं द्वारा घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं, पॉक्सो, अनाथ, परित्यक्त, लाबारिश, दहेज से पीड़ित महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक थीम पर काउन्सलिंग के सम्बन्ध में एवं बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं 181-महिला हेल्प लाइन नम्बर, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।
सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा चौपुला झुग्गी के पास, स्वैच्छिक संगठन बरेली द्वारा सैनिक कालोनी एवं संजय नगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बाल विवाह पर रोक लगाना, आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना, सुरक्षा शपथ तथा उनके प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा तथा सपोर्ट हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया एवं मुख्य हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।