
#Firozabad….
फिरोजाबाद: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या
मरने से पहले पूछा था ग्रामीणों से रास्ता
◾फिरोजाबाद में सिरसागंज थाना नगला खंगर क्षेत्र के खोड़ई अजनौरा नदी पुल के पास मंगलवार दोपहर युवक-युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा ली। जिसमें युवक की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने युवती को भी मृत घोषित कर दिया।
◾घटनाक्रम मंगलवार दोपहर दो बजे करीब का है। गांव खोड़ई अजनौरा के ग्रामीणों की मानें तो युवक और युवती पैदल-पैदल आए। उन्होंने नगला जोरे की ओर जाने का रास्ता पूछा। रास्ता पूछने के बाद दोनों रेलवे ट्रैक की ओर पहुंच गए। काफी देर तक दोनों ट्रेन की पटरी पर टहलते रहे। जैसे ही इटावा से दिल्ली कीतरफ जाने वाली ट्रेन आती दिखाई दी।
तभी दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक के शरीर के दो टुकड़े हो जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नगला खंगर मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
◾मोबाइल से हुई शिनाख्त में दोनों जिला मैनपुरी थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला मानी निवासी सर्वेश कुमार (25) पुत्र हाकिम सिंह तथा युवती इसी गांव की निवासी पिंकी (20) पुत्री सत्यप्रकाश है।