
*#Etah….* **विश्व वेटलैंड के अवसर पर वन विभाग ने बर्ड फेस्टिवल मनाया* *बच्चों को परिंदों की प्रजातियां से कराया अवगत* ◾पटना पक्षी विहार में बच्चों को कराया भृमण ◾निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ◾जलेसर क्षेत्र के कई विद्यालय के बच्चों ने किया प्रतिभाग ◾एडीएम प्रशासन विवेक मिश्र ने किया विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत ◾एडीएम द्वारा बच्चों के साथ ग्रामीणों को विभिन्न प्रजाति के पक्षियों के बारे में अवगत कराने के साथ ही पशु-पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया गया। ◾जिला वानिकी प्रभाग, एटा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न प्रजाति के पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। ◾डीएफओ अखिलेश पांडेय द्वारा पक्षियों की विशेषताओं के बारे में बताया गया। कहा गया कि यदि पक्षियों को संरक्षित न किया गया तो प्रजातियां विलुप्त हो जाएंगी। पक्षियों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने को भी कहा गया। ◾जागरूकता रैली के दौरान एसडीएम जलेसर, डीएफओ अखिलेश पांडेय, सीओ जलेसर, क्षेत्रीय वन रक्षक, चौकी प्रभारी पटना सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि लोग मौजूद रहे।