कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव
भारी समर्थकों के साथ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव
भारी समर्थकों के साथ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
23 पदों के लिए 37 नामांकन हुए
12 पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय
एटा। सोमवार को प्रारंभ हुई कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने भारी समर्थकों के साथ नामांकन किया। चुनाव में अध्यक्ष एवं महासचिव पड़ पर प्रत्याशियों के बीच घमासान देखने को मिल रहा हैं। कुल 23 पदों के लिए मतदान होना है जिसमें 3 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध विजय घोषित किए गए हैं।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष पद एवं महासचिव पद के लिए कुल पांच-पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसके अतिरिक्त 9 अन्य पदों के लिए भी नामांकन पत्र दाखिल हुए। सबसे महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष पद के लिए वीरेश कुमार शर्मा, अशोक सिंह सिकरवार, शिवराम सिंह यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, सचिन पाल सिंह चौहान, ने अपने प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं महासचिव पद के लिए भी पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए जिसमें उदयवीर सिंह, राकेश यादव, राकेश कुमार बघेल, आदित्य कुमार मिश्रा तथा अशोक कुमार राजपूत ने अपने नामांकन पत्र अपने भारी समर्थकों के साथ चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
इसके साथ साथ दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल हुए जिनमें उमेश चंद्र वर्मा, सुनील, अजीत सिंह, योगेंद्र कुमार के अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जगन बांसवाड़ा एवं नसीम अहमद दो ही नामांकन पत्र प्रस्तुत हुए, जो निर्गुण घोषित किए गए। सह संयुक्त सचिव पद के लिए आरती यादव, श्याम गुप्ता, दीपक कुमार तिवारी, गुरदीप सिंह तथा मनोज कुमार ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए।
ज्ञातव्य के संयुक्त सचिव पद के 3 पद हैं जिसमें 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं तथा कोषाध्यक्ष पद पर मात्र एक नामांकन आया जिनमें राजेश बाबू का लगभग निर्विरोध चुना जाना तय है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के 6 पद हैं जिस पर 6 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र आए हैं जिनमें सचिन पाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, नीरज कुमार गुप्ता, रोहतास सिंह चौहान, अशोक कुमार, सत्य प्रकाश चतुर्वेदी यह सभी निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। वहीं दूसरी ओर कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के 6 पद है जिस पर केवल 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए हैं जिसमें अजीत कुमार, अरविंद कुमार, गौरव शर्मा, अर्जुन सिंह, सुमित शाह एवं विनीत कुमार ने अपने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
चुनाव अधिकारी ने नारायण भास्कर एड. ने बताया कि बुधबार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 4 फरबरी को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है 5 फरवरी को यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहते हैं। आगामी 12 फरवरी को मतदान होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks