राहत भरी खबर, पर आज एक नया मिला कोरोना पॉजिटिव मिला
*अलीगढ़ में अब 31 कोरोना केस एक्टिव, कुल 44 एक्टिव केस में से 2 मरीज की हुई मृत्यु, 11 मरीज हुए ठीक आज सराय हकीम में एक नया कोरोना मरीज मिला, 50 वर्षीय महिला आई पॉजिटिवजनपद के लिए एक राहत भरी खबर है। डीएम चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर सीडीओ श्री अनुनय झा ने बताया कि सराय हकीम निवासी 50 वर्षीय महिला आज कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे एल1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके घर के आस पास वाले इलाके को सील कर सेनीटाइज किया जा रहा है जेएन मेडिकल में भर्ती उस्मान पाड़ा निवासी 45 वर्षीय कोरोना मरीज महिला की आज मृत्यु हो गई है और इससे पहले एक मरीज की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है अब तक कुल 44 कोरोना मरीज में से आज तक कुल 11 कोरोना मरीज स्वस्थ और ठीक हो गए हैं। सभी 11 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा जनपद में अब कोरोना के 31 एक्टिव केस हैं जिनका एल1 अस्पताल में सुचारू रूप से इलाज चल रहा है।*