तहसील एटा सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं

जनपद में 4 फरवरी 2021 को चौरी, चौरा शताब्दी समारोह उत्साह के साथ मनाया जाएगा

एटा। मंगलवार को कोविड-19 की गाइडलाईन के अनुरूप जनपद की तीनो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने तहसील एटा सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित गति से पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए शासन की मंशानुरूप निस्तारण पर जोर दिया जाए।

डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में 4 फरवरी 2021 को चौरी, चौरा शताब्दी समारोह उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सभी संबंधित विभाग समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले। चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन कोविड-19 की गाईडलाईन के अनुसार किया जाएगा। सदर तहसील मे कुल 67 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया।

एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने तहसील जलेसर में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान जलेसर तहसील में 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 02 का निस्तारण किया गया। तहसील अलीगंज में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान फरियादियो द्वारा 30 शिकायत निस्तारण हेतु प्रस्तुत की गई, जिसमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, सीएमओ डॉ0 अरविंद कुमार गर्ग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसपी सिंह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, बीएसए संजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, नायब तहसीलदार रवेंद्र प्रताप सिंह, सीडीपीओ एसपी पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks