पूरे जनपद कासगंज की साप्ताहिक बंदी रविवार को रहेगी
कासगंज : उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अपने जनपद के सभी प्रतिष्ठानों के व्यपारियो से जिलाधिकारी महोदय के आदेश के अनुपालन में अपील की है कि जनपद के सभी व्यापारी अपने – अपने सभी व्यापारिक प्रीतिष्ठान एक निश्चित दिवस रविवार को ही बंदी के रूप में रखेंगे।
जनपद के विभिन्न नगर क्षेत्र के कस्बो में उनकी साप्ताहिक बंदी जैसे जैसे अलग अलग होतीं थी अब उसका स्वरूप अब एक निश्चित दिवस रविवार को रखा गया है। इसका पूरी तरह से पालन करना सुनिश्चित करे।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता व जिला महामंत्री डॉक्टर मोहम्मद फ़ारूक़ व नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पूरे जनपद में एक निश्चित दिन रविवार को अपने – अपने सभी प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रखे, साथ ही जिन प्रतिषठनो में जी कर्मी कार्य करते आ रहे है उनका नियमित बेतन भी निर्गत करे। साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने जो सशर्त प्रतिष्ठान लोक डाउन व सोशल डिस्टनसिंग के अनुपालन में दिए है उसका सुचारू रूप से पालन करे।
लोक डाउन व सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करते हुऐ वेवजह कही भी भीड़ के रूम एकत्रित न हो और न ही अकारण घूमे फिरे, सभी व्यापारीगण इस नियमो का पूरी तरह से पालन करेजिला प्रशासन के आदेशों की कही भी अनदेखी न करे जो किसी कानून का उल्लघन हो।