गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त पवन गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त पवन गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में गैंगेस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त पवन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 01.02.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 24/21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त पवन पुत्र भीम सिंह निवासी गणेशपुर थाना जलेसर जनपद एटा* को पटना पक्षी विहार के पास से समय करीब 17.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:- 
1- पवन पुत्र भीम सिंह निवासी गणेशपुर थाना जलेसर जनपद एटा।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मुअसं- 452/20 धारा 379/411 थाना जलेसर
2- मुअसं- 469/20 धारा 379/411 थाना जलेसर
3- मुअसं- 423/20 धारा 379/411 थाना जलेसर
4- मुअसं- 24/21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना जलेसर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उ.नि. सुबोध कुमार
2- आरक्षी शिवदत्त सिंह
3- आरक्षी चालक सतपाल सिंह
4- हो.गा. दुरवीन सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks