कांग्रेस नेता इमरान मसूद पहुंचे गाज़ीपुर बॉर्डर

*कांग्रेस नेता इमरान मसूद पहुंचे गाज़ीपुर बॉर्डर* *कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल भी साथ,राकेश टिकैत से की मुलाक़ात।* सहारनपुर के नेता क़ाज़ी इमरान मसूद एवं कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने साथियों के साथ गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने चौधरी राकेश टिकैत को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में आम जनता का पूरा समर्थन किसानों के साथ है और वह खुद भी हर समय किसानों के संघर्ष में तन मन धन से उनके साथ हैं। उन्होंने चौधरी राकेश टिकैत के साथ धरने पर डटे हुए किसानों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी और तमाम जनता अन्नदाताओं के साथ है और किसानों को किसी भी सूरत में सरकार न डरा सकती है न डिगा सकती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks