*मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्र छात्राओं को अगली कक्षा में प्रौन्नत करें*
————————————————–
एटा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस0पी0 वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्गत कोरोना वायरस के बढ़ते सक्रंमण के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित किया है। कोरोना वायरस (कोविड़-19) के सक्रंमण के फैलाव से बचाव एवं नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से घोषित लॉकडाउन के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों एवं शैक्षिक सत्र को नियमित किये जाने के दृष्टिगत अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग-3 उ0प्र0 शासन के तहतानियां (कक्षा- 1 से 05 तक) एवं फौकानियां (कक्षा- 06 से 08 तक) के समस्त राज्यनुदायित्व एवं मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्र छात्राओं को अगली कक्षा में प्रौन्नत किये जाने की अनुमति प्रदान की गई है।।