निर्मला सीतारमण बनी पहली वित्त मंत्री जिनके बजट भाषण के समय सेंसेक्स लगातार उछला

निर्मला सीतारमण बनी पहली वित्त मंत्री जिनके बजट भाषण के समय सेंसेक्स लगातार उछला

निर्मला सीतारमण पहली वित्त मंत्री बन गई हैं, जिनके संसद में बजट भाषण के दौरान सेंसेक्स लगातार उछाल के ट्रेंड पर दिखा. यह एक खास रिकॉर्ड इसलिए है क्योंकि पिछले एक दशक में ऐसा बहुत कम हुआ जब बजट भाषण के दौरान मार्केट सकारात्मक दिखा हो. सीतारमण के भाषण के समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 200 से लेकर 900 अंकों तक का उछाल दर्ज किया गया. बजट 2020 के दौरान सीतारमण के भाषण के असर के तौर पर सेंसेक्स में काफी गिरावट दर्ज की गई थी.

डेटाा की मानें तो 2020 बजट के समय 5 सत्रों में सेंसेक्स 3.44 प्रतिशत तक धराशायी रहा था. इसका मतलब यह था कि निर्णायक दिन पर कुल गिरावट 2.42 फीसदी दर्ज हुई थी. हालांकि अगले एक हफ्ते में इस गिरावट की कुछ भरपाई हो सकी थी. इस बार इतिहास रचते हुए सीतारमण के बजट भाषण के दौरान सेंसेक्स ने काफी उछाल दर्ज की.

रुझानों की मानें तो बीएसई सेंसेक्स बजट 2021 के भाषण के दौरान 200 से 900 अंक तक उछलकर 47,170 के आंकड़े तक पहुंचा. वहीं निफ्टी में खासा उछाल रहा. सीतारमण के भाषण में आत्मनिर्भर भारत हेल्थ योजना की धोषणा का खासा तात्कालिक असर मार्केट में देखा गया. बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर को सूचकांक में बड़ा फायदा पहुंचने की खबरें आईं. साथ ही, ऑटो स्टॉक भी बढ़ोत्तरी के रुझान पर देखे गए.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks