मिस्टर एंड मिस दिल्ली सिटी का शानदार आयोजन

मिस्टर एंड मिस दिल्ली सिटी का शानदार आयोजन
नई दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली के लाजपत भवन में हुए एक खास समारोह में दिल्ली की प्रतिभाओं को चुनकर उन्हे सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन विख्यात मॉडल एक्टर व समाजसेवी धर्मेंद्र तोमर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बालीवुड सिंगर शंकर साहनी और सिंगर डीसी मदाना मौजूद थे। मॉडल्स में से चुनने के लिए ज्यूरी मेंबर के रुप मे करुण उदय जेंजानी, ट्विंकल विनायक और विनय प्रधान मौजू थे। धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि जैसे कि वो खुद भी एक कामयाब मॉडल व एक्टर है। वो चाहते है कि दिल्ली के जो युवा मॉडलिंग एक्टिंग के क्षेत्र में आना चाहते है, उनको वो एक मंच दें। उनकी प्रतिभा को निखारें। उभरते हुए कलाकार रैपर गोलू भाई ने भी अपने गीतो से समां बांधा।

उन्होने बताया कि जिन मॉडल्स को चुना गया है उनके नाम इस प्रकार रहे- कनिष्का बस्सी और रोहित शर्मा रहे। सेकेंड रनर अप पायल कुशवाहा और हर्ष चौधरी रहे। इनके अलावा कीर्ति, सोनाली और और आफिया, लडकों में राहुल, मो, युसुफ और अंग्रेज सिंह को पुरुस्कार मिले। कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी सिंगर सन्नी और राहुल राज के साथ संगीत कौशिक, विनय धींगरा, पूजा दिवान, कोरियोग्राफी हेमंत ने की और मेकअप देविका और टीम ने किया। डिजाइनर विशाल, जाखिया खान, नवाब डिजाइनवियर रहे। कार्यक्रम के मैनेजमेंट टीम में सन्नी सिह, मानवी तनु आदिकी भूमिका खास रही। यहां आपको बता दें कि धर्मेंद्र तोमर और उनकी टीम दिल्ली वे देश मे बेहतरीन काम कर रहे हैं। दि्ल्ली एनसीआर ओर आसपास के राज्यो से आने फ्रेशर मॉडल्स को भी चांस दिया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks