डीएम, एसएसपी एटा सदर तहसील में सुनेंगे जनसमस्याएं

एटा। जनता की समस्याओं, शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के उद्देश्य से जिले की तीनों तहसीलों में 02 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
डीएम सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह एटा सदर तहसील में, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र तहसील जलेसर में, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार अलीगंज तहसील में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को निस्तारित करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील एटा सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद रहेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोविड-19 की गाईडलाइन के अनुसार किया जाएगा।