शातिर सटोरिया सट्टे की खाई बाड़ी करते समय गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर सटोरिया सट्टे की खाई बाड़ी करते समय गिरफ्तार, 445 रुपए, सट्टा पर्ची, सादा पर्ची, एक पैन व एक अधजली मोमबत्ती बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक सटोरिए को सट्टे की खाई बाड़ी करते समय गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 31.01.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आशिफ पुत्र सबकदर निवासी मीरा की सराय थाना मारहरा एटा को सट्टे की खाई बाड़ी करते समय मारहरा स्टेशन रोड स्टेशन तिराहा से समय करीब 19.35 बजे गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से 445 रुपए, सट्टा पर्ची, सादा पर्ची , एक डाट पैन व एक अधजली मोमबत्ती बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1- आशिफ पुत्र सबकदर निवासी मीरा की सराय थाना मारहरा जिला एटा

बरामदगी का विवरण-
1- 445 रुपए
2- 02 सट्टा पर्ची
3- 02 सादा पर्ची
4- एक डाट पैन
5- एक अधजली मोमबत्ती

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1.उ0नि0 श्री मनोज कुमार

  1. का0 54 अकिंत कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks