25-25 हजार रुपये के दो इनामिया सहित तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

एटा ~ जैथरा पुलिस को मिली सफलता, गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया सहित तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के दो इनामिया अभियुक्तों सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 31.01.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान सिढ़पुरा चौराहे के पास से समय करीब 07.30 बजे *मुअसं - 19/21 धारा 3/5क/8 गौवध अधिनियम व धारा 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम* में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपए के दो इनामिया अभियुक्तों आशिफ व इमरान सहित एक सह अभियुक्त रौकी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट- घटना से संबंधित दो मुख्य अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- आसिफ पुत्र इकबाल निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा एटा।
2- इमरान पुत्र इरफान निवासी ग्राम फगनौल थाना जैथरा एटा।
3- रौकी पुत्र शौकीन निवासी मामापुर थाना कायमगंज जिला फरुखाबाद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक श्रवण कुमार निगम
2- मुख्यआरक्षी गजेंद्र सिंह
3- आरक्षी सतेंद्र कुमार
4- आरक्षी चालक कृष्ण गोपाल।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks