
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नहीं रुक रहे हैं पत्रकारों पर हमले
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकारों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं विक्रम जोशी हत्याकांड के बाद बड़े-बड़े दावे प्रशासन द्वारा किए गए थे। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी अभी तक पत्रकारों के साथ मारपीट होना बंद नहीं हुई है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है गाजियाबाद के लोनी से जहां अकरम सैफी, विश्वनाथ त्यागी और नसीम नामक तीन पत्रकारों के साथ नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की तीनों पत्रकारों की हालत गंभीर बताई जा रही है तीनों पत्रकारों को डिस्पेंसरी में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जहां हालत सीरियस होने की वजह से तीनों पत्रकारों को गाजियाबाद के एम एम जी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
पीड़ित पत्रकार का नंबर- 89204 60705 अकरम सैफी।. वर्तमान जानकारी लेने का प्रयास करें ऑनलाइन मेंबर