जौनपुर में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग सेट पर चले पत्थर, अभिनेत्री घायल

जौनपुर से बडी खबर- *जौनपुर में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग सेट पर चले पत्थर, अभिनेत्री घायल।* वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म “मेरा भारत महान “ की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों द्वारा पथराव किये जाने से शूटिंग कर रही अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई है।घटना के कारण शूटिंग बीच मे रोकनी पड़ी। हादसे से डरी सहमी अभिनेत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यूपी में फ़िल्म इंडस्ट्री बनाई जा रही लेकिन उसके पहले कलाकरों की सुरक्षा का इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए ,संयोग अच्छा था कि पत्थर सिर में लगा अगर आंख में लगता तो फिर उनका पूरा कैरियर ही बरबाद हो जाता। घायल अभनेत्री ने कहाकि जिस तरह से ये घटना हुई उसके बाद वो दुबारा जौनपुर में शूटिंग के लिए आने से पहले जरूर सोचेंगी। बता दे की मणि भट्टाचार्य बंगाली कलाकार है और भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम कर चुकी है और वर्तमान समय मे वी प्रांजल प्रोडक्शन के तहत भोजपुरी फ़िल्म मेरा भारत महान में हीरोइन की सहेली का किरदार निभा रही है। फ़िल्म में सुपर स्टार रवि किशन और पवन सिंह बतौर नायक है तो अंजना सिंह और गरिमा परिहार नायिका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks