शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

एटा। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में सम्पूर्ण जनपद में 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे 2 मिनट का मौन धारण किया गया। डीएम सुखलाल भारती की अगुवाई में कलक्ट्रेट प्रांगण में पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट मौन धारण कर शहीदांे को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके साथ ही जनपद के अन्य कार्यालयों, विभागों, शिक्षण संस्थाओं तथा सार्वजनिक उपक्रमों में भी पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण करते हुए शहीदों को श्रद्धाजलि दी गई।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, डिप्टी कलेक्टर अलंकार अग्निहोत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, कलक्ट्रेट स्थित समस्त कार्यालयों, पटलों के कर्मचारीगण आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks