
एटा/लखनऊ ! आज शनिवार को समाजवादी पार्टी की सरकार में विधान परिषद् के सभापति मनोनीत किऐ गऐ एटा निवासी रमेश यादव के छै वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित किऐ गऐ विदाई समारोह में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने शिरकत करते हुऐ रमेश यादव को उनके उत्क्रष्ट कार्यकाल के लिए बधाई दी ! इस अवसर पर नेता विरोधी दल अहमद हसन सहित सदन के काफी सदस्य मौजूद रहे ! ञातव्य हो कि निवर्तमान सभापति रमेश यादव का राजनैतिक कैरियर एटा जिले की निधौलीकलां विधान सभा क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित होने पर प्रांरभ हुआ, वह कई मर्तबा विधान परिषद् के सदस्य रहे तो वही उन्होनें कई वर्ष एटा जिला समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुऐ समाजवादी पार्टी को सशक्त करने में महती भूमिका का निर्वहन किया ! पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे रमेश यादव भले ही उनकी कैबिनेट में मंत्री नहीं रहे बाबजूद इसके मिनी मुख्यमंत्री के रूप में उनका रूतबा कायम रहा !