दिल्ली से गाजीपुर आने वाला रास्ता बंद, फ्लाईओवर को दोनों ओर से बंद किया , गाजीपुर बॉर्डर पर धारा 144 लगाई गई, भारी तादाद में पुलिस और RAF तैनात।
गाजीपुर बॉर्डर अपडेट –

दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी के जवान तैनात हैं। वज्र वाहन, सरकारी बसें खड़ी हैं। यूपी-दिल्ली के बीच ट्रैफिक रोका हुआ है। धारा-144 लागू। किसानों को आज रात सड़क खाली करने का अल्टीमेटम है। राकेश टिकैत नहीं हटने पर अड़े हैं।