टीकाकरण का जनपद के 10 केन्द्रों पर आयोजन किया गया

डीएम, एसएसपी ने जिला चिकित्सालय, मिरहची स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण का लिया जायजा

एटा। शासन के निर्देशांे के अनुपालन में कोविड-19 टीकाकरण का जनपद के 10 केन्द्रों पर आयोजन किया गया। जनपद के 10 केन्द्रों पर 19 सेसन के दौरान 1967 कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय, स्वास्थ्य केन्द्र मिरहची पहुंचकर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण स्थल पर आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, आईसीडीएस विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य फ्रंटलाईन वर्करों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

डीएम, एसएसपी ने कहा कि कोविड-19 टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों को 30 मिनट तक टीकाकरण केन्द्र के सामने बनाए आब्जर्वेशन कक्ष में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की देखरेख में बैठाया गया। टीकाकरण के दौरान उन्हें यह जानकारी दी जाए कि कोविड-19 का टीका दो बार लगाया जाएगा, प्रथम बार टीका लगने के 28 दिन बाद उसे टीका लगवाना है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है, किन्तु टीका लगने के बाद दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का भी ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर सीएमओ डा0 अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस डा0 राजेश अग्रवाल, एसीएमओ डा0 राम सिंह सहित अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस के कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks