शिक्षा माफिया प्रधान बब्लू ने ठगे कई लाख रुपये शिक्षा विभाग के नाम पर की ठगी।नौकरीदिलाने का किया वादा

शिक्षा माफिया प्रधान बब्लू ने ठगे कई लाख रुपये शिक्षा विभाग के नाम पर की ठगी।नौकरीदिलाने का किया वादा
हरदोई नौकरी का झांसा देकर खूब ऐंठ रहा रूपये अधिकारियों को प्रधान बबलू निवासी तरौली बना रहा बेवकूफ।सरकार की आंखों में झोंक रहा धूल,दर्जनों लोगों के साथ कर चुका है ठगी। बता दें कि ग्राम तरौली थाना बिलग्राम का निवासी बबलू ठगी करने में माहिर है।मामला जब खुला तब पत्रकार सतिराम कुशवाहा निवासी बखरिया, लमकन थाना सांडी का रहने वाला है। जिसकी ससुराल तरौली में है।बबलू प्रधान ने सतिराम के ससुर से कहा की आपका दामाद पढ़ालिखा है। तो ससुर ने बताया हां पढ़ा लिखा है तो उसने उसने कहा आपके दामाद को हम नौकरी दिलवाएंगे,तुम रिश्तेदार हो गांव के तुमसे 5लाख रुपये पड़ेंगे।लेकिन पीड़ित के पास इतने रुपये नहीं थे। पीड़ित ने कहा इतना रुपया हम नहीं दे पाएंगे तो प्रधान बबलू ने कहा कि 3लाख दे दो 2लाख बाद में देना जब नौकरी लग जाये ।नौकरी के लालच मे आकर सतिराम ने प्रधान को ड़ेढ लाख रुपये तत्काल ही दे दिया था। प्रधान बबलू पचासों लाख रुपये कई लोगों से ऐंठ चुका है।प्रधान ने सतिराम को फर्जी दस्तावेज बनवाकर दे दिये प्रधान बबलू ने सतिराम को फोन कर बुलाया की आ जाओ तुम्हरी नौकरी पक्की हो गई बाकी रुपया दे जाओ तो ससुराल जाकर सास ससुर के सामने 140 हजार रुपये दुबारा भी दे दिया। जब कागज दिया तो दशतावेज देख कर दंग रह गया। क्योंकि दशतावेज फर्जी थे। जब पीड़ित ने अपना रुपया बापस देने के लिए प्रधान से कहा तो प्रधान बबलू ने फोन पर पैसा देना से इनकार कर दिया और कहा जो करना हो करो जाकर हमारी पहुंच उपर तक है तुम लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।इसी सम्बन्ध में पत्रकार एकता संघ के जिलाध्यक्ष नीरज पाठक की अगुआई में सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया और एएसपी को तहरीर देकर अवगत कराया। पत्रकर एक्ट संघ के पदाधिकारियों ने कहा है अगर 24 घंटे में सुनवाई नहीं होगी तो बिना इजाजत के ही संघ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख़ालिद खां, जिला प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्रा,जिला सचिव शिवभगवान दीक्षित, जिला सचिव चंद्र बिजय यादव(सी वी आजाद) टोडरपुर ब्लॉक प्रभारी कमलेश यदाव, सचिव अरविंद कुशवाहा, पिहानी ब्लॉक प्रभरी ताहर खां, संगठनमंत्री कमलेश त्रिवेदी,उपाध्यक्ष राजपाल कुशवाहा, जिला सचिव संजीव द्विवेदी,इलियास खां, विशाल अवस्थी,मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा,नीरज कनौजिया,अभय कुमार,सन्दीप त्रिवेदी सहित बहुत से पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks