
प्रशासनिक आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले सपा नेता एवं राजेपुर के ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव व साथियों पर केस दर्ज
प्रशासनिक आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले सपा नेता एवं राजेपुर के ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव व साथियों पर केस दर्ज
फर्रुखाबाद
थाना मेरापुर पुलिस ने प्रशासनिक आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले सपा नेता एवं ब्लाक राजेपुर के प्रमुख सुबोध यादव सहित सैकड़ों लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना राजेपुर के दरोगा सुहेल खान ने अपराध संख्या 10/ 20 धारा 269, 270, 188 एवं महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक सुबोध यादव ने बीते दिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर ढाई बजे दिन सैकड़ों लोगों के साथ थाना मेरापुर के ग्राम देवसनी से ट्रैक्टरों से किसान रैली निकाली। इस बात की जानकारी मिलते ही दरोगा सुहेल खान महिला सिपाही लवी चौधरी के साथ ग्राम नौली की सीमा पर पहुंचे।
पुलिस ने सुबोध यादव को जिले में धारा 144 लागू होने की जानकारी दी।इसके बावजूद भी सुबोध यादव ने महामारी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए ट्रैक्टरों से किसान रैली निकाली। पुलिस ने सुरक्षा सुरक्षा कारणों से चीता मोबाइल के सिपाही संजीव व होमगार्ड शिशुपाल सिंह को मौके पर बुलाया। सपा नेताओं ने पुलिस के आदेश को नजरअंदाज कर गांव में सभा आयोजित की। सभा को जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी सुबोध यादव, सर्वेश अंबेडकर आदि लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान ग्रामीणों को किसान आंदोलन में सहयोग कर तीनों किसान बिल वापस लेने का दबाव बनाने को कहा।
समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ब्लाक प्रमुख राजेपुर डॉक्टर सुबोध यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली का आयोजन नौली गांव से मेरापुर तक विधानसभा कायमगंज क्षेत्र में किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप,जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी सर्वेश अंबेडकर , मंदीप यादव, रोहिताश यादव, भोला यादव, सहित आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बताया गया कि जब ट्रैक्टर रैली निकालकर सभा का आयोजन किया गया तब पुलिस ने कार्यक्रम की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जब सपा नेताओं ने ही कार्यक्रम के बारे में ऑडियो वायरल किए तब पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया लिया। अधिकारी के खौफ से बचने के लिए हल्का इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।