यूपी डायल 112 पुलिस के ईमानदार सिपाही नौशाद अली ने मालिक को ढूंढकर लौटाया खोया हुआ फोन*
पुलिस महकमे में ईमानदारी की मिसाल माने जाते हैं सिपाही नौशाद अली*
लॉकडाउन में भी निभा रहे अहम भूमिका, बने यूपी Call 112 पुलिस की शान*
शाहजहांपुर। एक बार फिर सामने आयी डायल 112 पुलिस के सिपाही नौशाद अली की दरियादिली और ईमानदारी। सड़क पड़ा मिला स्मार्ट फोन उसके मालिक को ढूंढकर किया वापस।
जी हां हम बात रह रहे हैं यूपी के शाहजहांपुर जिले के थाना मीरानपुर कटरा में तैनात डायल 112 पुलिस के सिपाही नौशाद अली की। नौशाद अली पुलिस महकमे में ईमानदारी की मिसाल माने जाते हैं। जो असहायों और जरूरतमंदों की मदद को हमेशा आगे रहते हैं। लॉकडाउन में भी नौशाद अली अहम भूमिका निभा रहे हैं। कभी पैदल चलकर आ रहे भूखे प्यासे लोगों को भोजन पानी कराया तो कभी पैदल यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद की।
ताजा मामला नगर के खुदागंज रोड का है। जहां डायल 112 के सिपाही नौशाद अली व ध्रुव पाल सिंह को एक स्मार्ट फोन पड़ा मिला। स्मार्ट फोन उठाने के बाद नौशाद अली ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए फोन के मालिक ढूंढा और फिर उसे ढूंढकर फोन को उसके हवाले कर दिया।
दरअसल, यह मोबाइल नगर के नादिरशाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद आमिर का है। मो0 आमिर ने बताया कि वह अपनी दुकान पर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में कहीं पर फोन गिर गया था। काफी ढूंढने के बाद भी फोन नहीं मिला। इसके बाद डायल 112 पुलिस के सिपाही नौशाद अली ने जानकारी निकालकर खुद आकर मोबाइल वापस किया।