गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में उडाया गया कोबिड19 की गाइड लाइन का मजाक ,बिना मास्क और सोसल डिस्टेंसिंग के आयोजित हुये कार्यक्रम
जनपद में रही 72वें गणतंत्र दिवस पर रेली और यात्राओं की धूम।
सपा ने किसानों का समर्थन करते निकाली टेक्टर रेली
तो वहीं बुन्देलखण्ड विकास सैना ने वाहन रैली निकाल कर दमखम दिखाने की कोशिश और बजरंग दल राष्ट्रीय ने निकाली तिरंगा यात्रा।

ललितपुर
जनपद में 72वें गणतंत्र दिवस
पर यात्राओं और रैलियों की धूम रही कहीं सरकार का बिरोध तो कहीं गणतंत्र दिवस के नाम पर अपने दमखम की नुमाइश की गई मुख्यालय पर आयोजित होने वाले लगभग सभी कार्यक्रमों में कोबिड19 की गाइड लाइन का खुलकर मजाक उड़ाया गया सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन टेक्टरो रेली निकालने को भारी संंख्या में गिन्नोट पार्क में एकत्रित हुये जहाँ उसमें टेक्टर चालक न तो मास्क लगाये थे और वहाँ एकत्रित भीड दोगज की दूरी का पालन तक नहीं कर रही थे । तो वहीं बुन्देलखण्ड विकास सैना ने जनपद मुख्यालय पर अपना दम खम दिखाने के लिये दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया जिसमें कोबिड19 और सडक सुरक्षा माह होते हुये भी यातायात के नियमों की जमकर के धज्जियां उडाई गई ।नियमों को मजाक बना कर रख दिया गया ।
विकास सैना के सदस्य दो पहिया वाहनों पर बिना मास्क और बिना हेलमेट लगाये दो और तीन बैठकर नारेबाजी करते मुख्यालय की प्रमुख सडको पर फर्राटे भरते दिखाई दिये ।लोगो को मानना था की गणतंत्र दिवस तो बहाना हैं अपना दमखम दिखाना है पूरी वाहन.रैली जिसमें हजार से ऊपर वाहन थै पर एक भी चालक सडक सुरक्षा माह और कोबिड19 की गाइड लाइन और यातायात के नियमों का पालन नहींकर रहा था न हेलमेट, न मास्क, न वाहन नियमों का पालन था वाह क्या तरीका है गणतन्त्र दिवस मनाने का
और कमोबेश यही हालत राष्ट्रीय बजरंग दल दुवारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के भी रही अति उत्साहित युवक बिना मास्क लगाये डी.जे और नगाडों पर भीड में नाचते दिखाई दिये। कार्यकर्ता तो छोडिये पदाधिकारी बिना मास्क के डीजे और नगाडों पर टुमके लगाते दिखाई दिये ।
और प्रशासन और पुलिस जिसने सारे कार्यक्रमों की अनुमति कोबिड19 के नियमों के अनुपालन के साथ दी थी वह दिनभर मूक दर्शक की स्थिति में रही।