
आजादी के 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कौशाम्बी जनपद के जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण एवं प्रभारी मंत्री जी ने पुलिस लाइन में झंडा फहराया। उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उ० प्र० एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी ने भारतीय गणतंत्र का संकल्प भी दिलाया #हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्थ नागरिकों को समाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प करते हैं #। उसके बाद सम्राट उदयन सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। जिसमें अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने अमर शहीदों को नमन करते हुए लोगों को उनके सपनों को साकार करने हेतु निष्ठा ईमानदारी एवं मेहनत से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए गरीब असहाय मजबूर लोगों की मदद करने तथा देश को विकास के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने में अपना योगदान प्रदान करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह ने सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की विधवा पत्नी बेला देवी को अंग वस्त्र प्रदान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार तथा अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम न्यायिक अपर जिलाधिकारी विश्राम सिंह हयातुल्ला चतुर्वेदी सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी गण राधा अग्रहरि कु० प्रिया सिंह कु० अनीता सैनी एवं प्रीति उपस्थित रही।