इससे देश नहीं होता शर्मसार! हिन्दू महासभा ने 26 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाया- संविधान को निरस्त करते हुऐ देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की माँग

@रामराज! उप्र-मेरठ: एक तरफ जहां सारा देश बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रीय पर्व मना रहा है तो वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ मे अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने आज के दिन को काले दिवस के रूप मे मनाया और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर देश के संविधान को निरस्त करते हुऐ देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की माँग की गयी है।
पत्र में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने पत्र में लिखा कि आज से 70-71 वर्ष पूर्व आज ही के दिन राजनेताओं ने विदेशियों के साथ षडयंत्र रचते हुए साथ मिलकर संविधान को लागू करने का काम किया था।
पत्र के अंत मे आग्रह किया गया है कि देश हित में वर्तमान संविधान को निरस्त करते हुऐ देश को हिन्दू राष्ट घोषित कर देना चाहिए।
इससे पूर्व भी हिन्दू महासभा द्वारा 26 जनवरी को काला दिवस के तौर पर मनाने की ख़बरें हैं। वनइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में भी हिन्दू महासभा ने काला दिवस मनाते हुए काला झंडा फेहराया था।
वहीं ताज़ा मामले पर मेरठ पुलिस का कहना है कि उक्त संबंध मे थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।