
किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की विशाल ट्रैक्टर रैली एटा – एटा अलीगंज तहसील में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार कृषि कानून के खिलाफ मंगलवार को किसानों के समर्थन में तहसील स्तरीय विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जिसके संयोजक पूर्व सपा विधायक श्री रामेश्वर सिंह यादव अलीगंज द्वारा किया गया रैली में पूर्व सपा विधायक श्री रामेश्वर सिंह यादव ने ध्वजारोहण के साथ रैली निकाली रैली में समाजवादी कार्यकर्ता व सैकडों किसानों के साथ भूपेन्द्र सिंह यादव प्रधान ग्राम पंचायत धुमरी, मनोज कुमार यादव प्रधान ग्राम पंचायत कसेला व दिनेश चन्द्र शाक्य प्रधान ग्राम पंचायत उदयपुरा व क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधान व सपा कार्य करता शामिल रहे ट्रैक्टर रैली धुमरी चौराहे से होती हुई जैथरा शहीद गेट पर एकत्र होकर धरोली , अंगरैया से गुजरकर अलीगंज पहुंची