!!! ज्ञानार्जन !!!
स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त और गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी, इन दोनों राष्ट्रीय महत्व के दिन राष्ट्रीय झंडा (नेशनल फ्लैग) फहराने में अंतर होता है! क्यों होता है यह अंतर? आओ जानते हैं –

???????? १५ अगस्त: को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे को सन की डोरी के माध्यम से नीचे से ऊपर की ओर ले जाकर फहराया जाता है। इसे “ध्वजारोहण” अथवा “झंडारोहण” कहते हैं। १५ अगस्त को “स्वतंत्रता दिवस” इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि १५ अगस्त १९४७ के दिन भारतवर्ष को स्वतंत्र देश घोषित किया गया था। इस दिन लालकिले से प्रधानमंत्री द्वारा झंडा फहराया जाता है और देशवासियों को संदेश दिया जाता है, क्योंकि इस दिन तक भारतीय संविधान लागू नहीं हुआ था और राष्ट्रपति ने पदभार ग्रहण नहीं किया था।
???????? २६ जनवरी: को गणतंत्र दिवस में तिरंगा ऊपर ही बंधा रहता है। डोरी के माध्यम से खंभे के ऊपर एक खास तरीके से बंधे तिरंगे को खोलकर फहराया जाता है। इसे “झंडा फहराना” कहते हैं। इस दिन को “गणतंत्र दिवस” इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन २६ जनवरी १९५० को तथाकथित “समतामूलक भारतीय संविधान” लागू हुआ था। इसलिए आज के दिन राजपथ पर राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है।
बलिदान हुए थे जो देश के लिए,
जिन्होंने दी अपने प्राणों की आहुति!
करो स्मरण उन बलिदानियों का,
प्रेरणा भर लो अंतर में उनके विचारों की!!