
भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 11वें “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर जनपद के सभी थानों तथा पुलिस कार्यालय पर पूर्ण हर्ष एवं उल्लास के साथ किया गया शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन। आज दिनांक 25.01.2021 को जनपद के सभी थानों पर थाना प्रभारियों द्वारा तथा पुलिस कार्यालय पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पूर्ण हर्ष एवं उल्लास के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा बताया गया कि सभी पुलिसकर्मी बिना किसी प्रलोभन से अपने मत का सही प्रयोग करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सकीट श्री देव आनंद मौजूद रहे।
पुलिसकर्मियों द्वारा ली जाने वाली शपथ-
“हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रित परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”