
*भारत मां के अमर सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई।* विकास खण्ड मुज़फ़्फ़राबाद में भारत मां के अमर सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती अधिकारी कर्मचारियों ने धूमधाम के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर *बीडीओ रविप्रकाश सिंह* ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज *125 वीं जयंती* है देश को आजादी दिलाने में नेताजी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। और उनके जीवन को आदर्श मानकर राष्ट्रीय हितों के लिए समर्पित होने का आह्वान किया। *दानिश सिद्दीकी ज़िला मंत्री* उ०प्र०राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा कि नेता जी के अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में आज पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को *”पराक्रम दिवस”* के रूप में मना रहा है। हमारी युवा पीढ़ी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर *अर्जुन सिंह राणा,बिजेंद्र सिंह,जय सिंह,जमशेद अली,मनीष दत्त,प्रवीन कुमार शर्मा,अनिल गोयल,संजय कुमार,जयविन्दर* राजकुमार के अलावा *विकास खण्ड के समस्त स्टाफ व ग्राम विकास* अधिकारी मौजूद रहे।