चंदन सिंह बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश के राज्य डिप्टी चेयरमैन

*चंदन सिंह बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश के राज्य डिप्टी चेयरमैन*। नई दिल्ली –भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने बताया कि संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर गतिशीलता प्रदान की जा रही है राष्ट्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के दिशा निर्देशन में एवं माननीय राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी तथा पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छोकर जी ,उत्तर प्रदेश चेयरमैन श्री अंबिकानंद त्रिपाठी जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री नागेंद्र कुमार पांडेय के सहमति पर बलिया के श्री चंदन सिंह को राष्ट्रीय पार्षद के पद पर नियुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य का डिप्टी चेयरमैन बनाया गया हैं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी ने कहा कि सत्र 2021 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदार संघर्षशील संगठन के उद्देश्य एवं संगठन के पदाधिकारियों का मान सम्मान रखने वाले विचारवान पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को पदासीन किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय प्रोटोकाल प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है जल्द ही पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन लखनऊ में की जाएगी। श्री चंदन सिंह को राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश का डिप्टी चेयरमैन बनाए जाने पर समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks