हत्याकांड के राज उजागर करने पर पत्रकार के दफ़्तर पर हुआ जानलेवा हमला

हत्याकांड के राज उजागर करने पर पत्रकार के दफ़्तर पर हुआ जानलेवा हमला

उन्नाव-योगी सरकार में पत्रकारो को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश को दरकिनार करते हुए दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब तक समाचार पत्र के कार्यालय में घुसकर पत्रकारों पर भी हमला करने लगे हैं। मामले की जानकारी के लिए आपको बता दे कि ताजा मामले में कुछ हत्यारोपित दबंगों ने दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता जय सिंह को उनके यू0डी0ए कॉलोनी स्थिर कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही पत्रकारों द्वारा मामले की जानकारी होने पर उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार जय सिंह अपने कार्यालय पर दलित हत्याकांड से जुड़े लोग से विचार-विमर्श कर रहे थे उसी समय उक्त प्रकरण के विरोधी पक्ष से प्रवीण कुमार पुत्र दिनेश चौधरी निवासी पितांबर नगर, भूपेंद्र व शुभांशु वर्मा पुत्रगण शुभप्रकाश वर्मा निवासी मोती नगर, शिवेंद्र पुत्र मुरारी लाल निवासी पीडी नगर, शीलू जैस्वाल निवासी मोती नगर अपने 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ असलहा व हथियार से लैस होकर आये और मारपीट करने लगे जिसमें पत्रकार जयसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्रकार की तरफ से आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks