ई-रिक्शा आॅटो एसोसियेशन ने मृतक के परिजनों को दी आर्थिक मदद

ई-रिक्शा आॅटो एसोसियेशन ने मृतक के परिजनों को दी आर्थिक मदद
मृतक ई-रिक्शा चालक का शव मिला था सिकंद्राराऊ थानाक्षेत्र में
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव रामपुर घनश्याम निवासी ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के बाद सिकंद्राराऊ थानाक्षेत्र में शव मिलने पर ई-रिक्शा आॅटो एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने मृतक की पत्नी को 5100/- रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराते हुए पुलिस प्रशासन से उक्त मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शासन स्तर से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाये जाने की मांग की है।
बता दें कि दिनांक 14 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे गांव रामपुर घनश्याम निवासी ई-रिक्शा चालक सोनू पुत्र सुखदेव ने अपनी पत्नी को फोन पर बताया कि वह एटा शहर से बैटरी लेकर पिलुआ जा रहा है, कुछ देर हो सकती है किन्तु सोनू देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और कोतवाली नगर में सूचना दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। अगले दिन 15 जनवरी को थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के अंतर्गत सिकंद्राराऊ-कासगंज मार्ग पर बिजलीघर के निकट उक्त सोनू का क्षत-विक्षत अवस्था में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जब मृतक के परिजनों से ई-रिक्शा आॅटो एसोसियेशन के पदाधिकारी मिले और मामले की पूरी जानकारी होने के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी कोतवाली नगर पहंुचे तथा उक्त सोनू की गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या के मामले में तरमीम करने को कहा तो कोतवाली प्रभारी मामले का पर्दाफाश कर उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही ई-रिक्शा आॅटो एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने मृतक सोनू की पत्नी व परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें आर्थिक मदद बतौर 5100/- रुपये प्रदान किये। ई-रिक्शा आॅटो एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गहलौत ने कहा कि मृतक की पत्नी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलवाने के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर शासन तक प्रयास किया जायेगा। वहीं मृतका की पत्नी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद दिलाने का भी प्रयास किया जायेगा।
इस दौरान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सद्दीक, सचिव चांद मियां, संगठन मंत्री अहमद मिस्त्री, सलीम, मथुरा प्रसाद, सुरेश, पप्पू डिश वाले, किशन गुप्ता, सुरजीत सिंह चैहान, निशू सक्सेना, यरेन्द्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks