
एटा- वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में एनबीडब्ल्यू वारण्टी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना रिजोर पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विवरण – 1- थाना रिजोर –
दिनाँक 21.1.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा वारंटी 1. विकास पुत्र रामवीर 2. सचिन पुत्र रामवीर निवासीगण जगतपुर थाना रिजोर जनपद एटा को मुअसं- 364/2017 धारा 147, 148, 325, 336, 323, 504, 506 भादवि में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया