
#Lucknow….
राम जन्मभूमि के गर्भगृह स्थल पर नींव के निर्माण का काम शुरू, सबसे पहले किया गया पूजन
राम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया किअयोध्या के राम जन्मभूमि में रामलला के गर्भ गृह स्थल पर गुरुवार से नींव के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। वैदिक आचार्य द्वारा कार्य प्रारम्भ से पूर्व पूजन-अर्चन किया गया। अभी तक रामलला के गर्भगृह स्थल के चारों तरफ का मलबा हटाया जा रहा था। गुरुवार से मुख्य गर्भगृह स्थल पर नींव के निर्माण का काम प्रारम्भ कर दिया गया है।