हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक व कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना मिरहची पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक व कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर एटा के नेतृत्व में थाना मिरहची पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना के संबंध में थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअसं- 7/21 धारा 307, 504, 506 भादंवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त एक डीबीबीएल 12 बोर बंदूक व एक कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनाँक 8/1/2021 को वादी श्री रामनिवास पुत्र किताब सिंह निवासी आसेपुर थाना मिरहची, एटा द्वारा थाना मिरहची पर इस आशय की सूचना दी गई कि प्रवेश कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी आसेपुर थाना मिरहची ने अन्य लोगों के साथ मिलकर वादी व वादी के परिवारीजनों के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर, मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी है, इस सूचना के आधार पर थाना मिरहची पर मुअसं- 7/21 धारा 307, 504, 506 भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मिरहची को निर्देशित किया गया। दिनांक 21/1/2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी आसेपुर थाना मिरहची, एटा को समय करीब 09.15 बजे घटना में प्रयुक्त एक DBBL 12 बोर बंदूक सहित मिरहची चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मुअसं- 19/21 धारा 27/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-

  1. प्रवेश कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी आशापुर थाना मिरहची जनपद एटा बरामदगी
  2. घटना में प्रयुक्त DBBL 12 बोर बंदूक व एक कारतूस

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. SSI श्री सतवीर सिंह मलिक
  2. HC 332 प्रेमपाल सिंह
  3. का0 1405 अरबाज खान
  4. का0 402 विनय कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks