5 अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, 68 अवैध क्वार्टर व 31 लीटर देशी शराब बरामद

एटा- जनपदीय पुलिस को मिली सफलता, पांच अभियुक्त अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, 68 अवैध क्वार्टर व 31 लीटर देशी शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा पांच अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

1- दिनाँक 20.01.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों रामनिवास पुत्र ज्ञानसिंह निवासी ग्राम जौहरपुर थाना निधौली कलां एटा,प्रदीप उर्फ पवन पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम जौहरपुर थाना निधौलीकला एटा,पुष्पेन्द्र पुत्र राजपाल निवासी भुरगंवा थाना मारहरा, एटा को ग्राम भुरगंवा से समय 14.50 बजे 68 क्वार्टर देशी शराब अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

2- दिनाँक 21.01.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त प्रभाकर पुत्र शिवराम सिंह निवासी पिरखना थाना मेरापुर, जनपद फर्रूखाबाद को ग्राम सराय अगहत से थाना नयागांव पुलिस द्वारा 21 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 07/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानस्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

3- दिनांक 21.1.2021 को जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त रतनेश पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम देवतरा थाना जसरथपुर जनपद एटा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित ग्राम तौसइया मलूक थाना जसरथपुर से समय 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks