दुष्कर्म करने की घटना में फरार चल रहा तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, करीब दो माह पूर्व थाना जैथरा क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना में फरार चल रहा तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 529/20 धारा 366, 376 भादवि* में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 20.11.2020 को वादी श्री रमेशचन्द्र पुत्र बांकेलाल सिंह निवासी जागपुरा थाना जैथरा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी पुत्रवधू गांव के बाहर मंदिर पर पूजा करने गई थी जहां पर पहले से मौजूद प्रदीप,महेश तथा केशव आदि अपने साथियों के साथ मिलकर वादी की पुत्रवधू को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए हैं। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 529/20 धारा 366 भादवि* पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान थाना जैथरा पुलिस द्वारा अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर मेडीकल परीक्षण एवं अपहृता के धारा 161 व 164 सीआरपीसी के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में *धारा 376 भादवि* की वृद्धि की गई। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 21.01.2021 को मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे आरोपी युवक प्रदीप को वरना तिराहे के पास से समय करीब 06.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट- घटना के दो नामजद अभियुक्त महेश व केशव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- प्रदीप पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम हसनपुर थाना सहावर जिला कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks