
कुकर्मी के घर पहुँचे पुलिस महानिरीक्षक कहा अपराधी को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा
कुकर्मी के खिलाफ काफी सबूत किए एकत्रित
कोंच सेवानिवृत्त कानूनों व पूर्व भाजपा नगर उपाध्यक्ष भगतसिंह नगर निवासी रामबिहारी राठौर के आवास पर पुलिस महानिरीक्षक सुभाष चंद्र बघेल ने पहुंचकर छानबीन की।
पुलिस महानिरीक्षक ने सबसे पहले उसके घर में बने कार्यालय की गहनता से छानबीन कर,घर के बगल में रहने वाले उसके छोटे भाई एवं परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। घर के बाहर उपस्थित पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि उक्त मामले को लेकर काफी सबूत एकत्रित किये गये हैं और तमाम सबूतों की एक्सपर्ट टीम द्वारा जाँच की जा रही है।उन्होंने कहा कि एसपी व एएसपी के निर्देशन में व सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार जाँच में जुटी है।उन्होंने कहा एकत्रित सबूतों के आधार पर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिये पुलिस लगी है।उक्त जघन्य कांड में अन्य कई सफेदपोशों के नामों को लेकर पूंछे गये सबाल पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि जाँच में जो भी सामने आयेगा,किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।उन्होंने कहा ऐसे व्यक्ति समाज को कलंकित करते है उन्हें समाज में रहने का हक नहीं है।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक इमरान खान, खेड़ा चौकी प्रभारी शफीक खान, सुरई चौकी प्रभारी मदन पाल, सागर चौकी प्रभारी संजीव कटियार, मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।वही पुलिस महानिरीक्षक के आने की सूचना जव मुहल्ला वासियो को लगी तो सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा घरों की अटारियो पर महिलाएं एकत्रित हो गयी। लगता है सभी को इस बात का इंतजार है कि इस कुकर्मी को किसका संरक्षण प्राप्त था।उसका भी नाम पुलिस जनता के सामने शीघ्र उजागर कर उसे भी सलाखो के पीछे भेजे।